बरेलीः रंगों और सुरों से सजा एसआरएमएस का परिसर, जेस्ट-2026 का आगाज
श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमएस सीईटी) में शुक्रवार को दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव जेस्ट-2026 'नवरंग' की शुरुआत हुई।उद्घाटन समारोह में एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बरेली। श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमएस सीईटी) में शुक्रवार को दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव जेस्ट-2026 'नवरंग' की शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह में एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस मौके पर देव मूर्ति ने कहा कि जीवन में रंगों और अलग-अलग भावनाओं का होना जरूरी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी पसंद की किसी कला को भी सीखना चाहिए। इससे जीवन में उत्साह और खुशियां बनी रहती हैं।
उन्होंने बताया कि जेस्ट की शुरुआत वर्ष 1998 में करीब 350 विद्यार्थियों के साथ हुई थी। आज इस महोत्सव में पहले से कहीं ज्यादा विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने आयोजन के लिए टायरो क्लब की टीम को बधाई दी। महोत्सव के पहले दिन मीम, सोलो डांस, डुएट डांस, ग्रुप डांस, टी-शर्ट पेंटिंग, बैटल ऑफ बैंड्स समेत 10 प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें कॉलेज के अलग-अलग विभागों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। फाइन आर्ट्स कमेटी की ओर से लगाई गई आर्ट गैलरी में नवरंग थीम पर बनी पेंटिंग और रेखाचित्र भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थियों के लिए एल्युमनाई मीट भी आयोजित की गई। इसमें उन्होंने कॉलेज से जुड़ी पुरानी यादें साझा करने के साथ अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया। महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को सुबह नौ बजे स्केचिंग प्रतियोगिता से कार्यक्रम शुरू होगा। शाम सात बजे स्टेलर नाइट के साथ इसका समापन होगा। इस मौके पर ऋचा मूर्ति, देवीशा मूर्ति, जसप्रीत कौर, डॉक्टर पारसराम, डॉक्टर ऋतु सिंह,डॉक्टर अनुज कुमार, डॉक्टर विवेक, डॉक्टर सौरभ गुप्ता, डॉक्टर सोवन मोहती के साथ अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






